स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस पर अमोघ लीला दास की आपत्तिजनक टिप्पणी, इस्कॉन का एक्शन

ख़बर शेयर करें -

इस्कॉन ने अपने पुजारी अमोघ लीला दास पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस्कॉन ने कहा कि उसने स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस के बारे में की गईं टिप्पणी जो विवाद पैदा हुआ, उसके बाद लीला दास पर प्रतिबंध लगा दिया गया। गौरतलब है कि अमोघ लीला दास ने स्वामी विवेकानंद की मछली सेवन के लिए आलोचना करते हुए कहा था कि एक सदाचारी व्यक्ति कभी भी किसी प्राणी को हानि नहीं पहुंचा सकता। उन्होंने रामकृष्ण की शिक्षा जतो मत ततो पथ (जितनी राय, उतने रास्ते) पर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा था कि हर रास्ता एक ही मंजिल तक नहीं जाता।

बता दें कि अमोग लीला दास की टिप्पणी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने कहा कि हम इस्कॉन का सम्मान करते हैं, लेकिन उसे अब दास को रोकना चाहिए।

दास की गलती को ध्यान में रखते हुए इस्कॉन ने उन पर एक महीने के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। हमने उन्हें अपना निर्णय बता दिया है। अमोघ लीला दास ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। उन्हें एहसास हो रहा है कि उन्होंने कितनी बड़ी गलती की है उन्होंने एक महीने तक गोवर्धन पर्वत पर जाकर प्रायश्चित करने का निर्णय लिया है। वह तत्काल प्रभाव से खुद को पूरी तरह अलग कर लेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad