मैं तो दूसरी शादी करके फंस गया साहब…..मुझे इस बीवी से बचाओ….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर ब्लैकमेल व धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर अपनी जानमाल व सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। जानकारी के अनुसार चांदपुर गोपीपुरा आरटीसी हेमपुर डिपो निवासी देवेन्द्र सिंह आजाद पुत्र रामकर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह हेमपुर डिपो में डिफेंस सिविलियन में चौकीदार के पद पर तैनान है। उसकी पांच पुत्रियां व एक पुत्र है, लेकिन पहली पत्नी रूबी का देहांत 24 मई 2021 को हो गया था, जिसके कुछ समय बाद उसके पास संजय शर्मा दूसरी शादी का प्रस्ताव लेकर आया। उसने कहा कि उनकी नजर में एक लड़की है यदि वह बच्चों की खातिर दूसरी शादी करना चाहता है तो वह उसका रिश्ता करवा देगा और बच्चों को मां का प्यार भी मिल जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

उसने संजय से कहा कि वह अपने बच्चों से सलाह मशवरा के बाद बतायेगा। इसके बाद 18 जनवरी 2022 को दूसरी शादी संगीता के साथ कर ली। बताया कि शादी के कुछ दिन तक संगीता का व्यवहार ठीक रहा, लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदल गया और वह बच्चों को परेशान करने लगी। इतना ही नहीं वह जान से मारने की धमकी भी देने लगी। बाद में जांच पड़ताल करने पर पता चला कि संगीता की पहले से ही तीन शादियां हो चुकी थीं और उन तीनों पतियों से षड़यंत्र के तहत रूपये हड़पकर समझौता कर लेती थी। आरोप है कि संगीता ने उसके बच्चों और परिवार वालों के साथ मारपीट करते हुए अब पन्द्रह लाख रूपये की मांग कर ब्लैकमेल कर रही है। इतना ही नहीं तलाक की धमकी के साथ उसे जान से मारने की धमकी भी दे रही है। देवेन्द्र ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा
Ad Ad
Ad