dimple pandey…..(haldwani) डिंपल पांडे पर सपा के प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने जम्बो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है जिसमें सपा के पूर्व नैनीताल जिलाध्यक्ष डिंपल पांडे को प्रदेश महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। ज्ञात हो कि डिंपल पांडे हल्द्वानी के जाने-माने समाजसेवी हैं। सपा में जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होने पार्टी को मज़बूती दिलाई। विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी शुएब अहमद के लिए दिन रात एक किया था। पार्टी के प्रति उनकी इसी कर्मठता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष शम्भू प्रसाद पोखरियाल ने उन्हें प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

डिंपल पांडे ने अपने मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि नेतृत्व ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसे समर्पित सिपाही की तरह पार्टी पूरी जिम्मेदारी से निभाउंगा। डिंपल पांडे के मनोनयन पर सपा के प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी, प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद, जिलाध्यक्ष अख्तर अली, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुशीर नवाब, सलमान, जुनैद, उमेश राणा सहित तमाम सपा कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad