हल्द्वानी में देर रात दीवार फांदकर महिला के कपड़े चुराने वाला गिरफ्तार, वीडियो वायरल हुआ था

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आधी रात घरों की दीवार फांदकर महिलाओं के कपड़े चोरी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के पास से महिलाओं के चोरी किए गए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार महेश नगर, नवाबी रोड निवासी एक महिला ने 23 जून को कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति आधी रात को मकान की दीवार फांदकर घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के कपड़े चोरी कर रहा है। कपड़े चोरी करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कोतवाल विजय मेहता के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर बुधवार रात टैगोर पब्लिक स्कूल के पास स्थित क्रिकेट मैदान, पंचायतघर रोड क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम निकेत सिंह बिष्ट पुत्र खीम सिंह बिष्ट निवासी समीर विहार फेज-1, कुसुमखेड़ा, मुखानी बताया।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए महिला के सभी कपड़े बरामद कर लिए। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।

कार्रवाई करने वाली टीम में हीरानगर चौकी प्रभारी संजीत राठौर, हेड कांस्टेबल इसरार नबी, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad