बनभूलपुरा रेलवे मामले पर आज सुनवाई थी…क्या रहा उसका…यहां जानिए

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे भूमि विवाद में बुधवार को भी सुप्रीम कोर्ट में कोई सुनवाई नहीं हो सकी। भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष मामला सूचीबद्ध था, लेकिन अदालत में अन्य मामलों की व्यस्तता के चलते इस पर सुनवाई नहीं हो पाई। इससे प्रभावित हजारों परिवारों को फिलहाल राहत नहीं मिल सकी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani_ स्मार्ट मीटर पर बड़ा अपडेट..संतुष्टि से पहले पुराना मीटर नहीं हटेगा

मामले के मुख्य याचिकाकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने बताया कि वह अपने अधिवक्ताओं के साथ निर्धारित समय पर सर्वाेच्च न्यायालय पहुंचे थे, लेकिन मामला सुनवाई तक नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि जैसे ही नई तारीख तय होगी, वे पुनः न्यायालय में उपस्थित होकर प्रभावित पक्ष की ओर से अपना पक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-स्मीर्ट मीटर के विरोध में पार्षदों ने मुख्यमंत्री को भेजा खून से लिखा ज्ञापन

गौरतलब है कि इससे पहले 28 अप्रैल 2026 को भी यह मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हुआ था, लेकिन उस दिन भी सुनवाई नहीं हो सकी थी। लगातार दूसरी बार सुनवाई टलने के बाद अब रेलवे भूमि प्रकरण से जुड़े हजारों प्रभावित परिवारों की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की अगली तारीख पर टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad