गांव में नहीं था स्कूल मदरसा पढ़ने जाया करते थे सम्राट चौधरी, बचपन के दोस्तों ने सुनाए किस्से

ख़बर शेयर करें -

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। यानी सम्राट अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। वहीं इस बीच सम्राट चौधरी की शिक्षा को लेकर भी बहस देखने को मिल रही है। तो इसी बीच सीएम के लिए उनके नाम पर मुहर लगने से मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जश्न का माहौल है। इस मौके पर उनके दोस्तों ने उनके बचपन की कहानी बताई है।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खबर से उनके बचपन के दोस्तों में उत्साह है। उनके साथ पढ़ने और क्रिकेट खेलने वाले दोस्तों ने बातचीत में पुराने दिनों को याद किया है। मीडिया ने उनके दोस्त शम्स रजा उर्फ गोल्डी, मोहम्मद अरशद उर्फ रॉकी और मोहम्मद कयाम उर्फ बबलू से बात की है।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष ने देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दीः सांसद अजय भट्ट

सम्राट चौधरी के इन दोस्तों ने बताया कि उनके बचपन में लखनपुर में पढ़ाई-लिखाई के लिए स्कूल नहीं था। बस एक मदरसा था, जहां सम्राट समेत दूसरे सभी बच्चे पढ़ाई करते थे। इस मदरसे में हिंदी, उर्दू के अलावा संस्कृत की पढ़ाई भी होती थी। बिहार के भावी मुख्यमंत्री के मित्रों ने बताया कि सम्राट चौधरी क, ख, ग के अलावा उर्दू के अक्षर अलिफ बे ते भी पढ़ते थे। ऐसा नहीं था कि सिर्फ सम्राट ही उर्दू पढ़ते थे। उनके साथ-साथ पढ़ने वाले सभी समुदाय के बच्चे उर्दू और संस्कृत दोनों की पढ़ाई करते थे। सम्राट चौधरी के दोस्तों ने बताया कि सम्राट क्रिकेट खेलने में अच्छे थे। उनके पिता शकुनी चौधरी भी चाहते थे कि सम्राट अच्छी तरह क्रिकेट खेलें।

उन्होंने आगे बताया क्रिकेट खेलने के चलते सम्राट चौधरी की पिटाई भी होती थी। क्रिकेट के दौरान हम लोगों में नोकझोंक भी होती थी। लेकिन कभी भी नफरत नहीं होती थी। वह बात आज भी है। भले ही सम्राट अब बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं लेकिन जब भी यहां आते हैं तो हम लोगों की उनसे मुलाकात होती है। कभी भी हमारे यहां लोग हिंदू मुस्लिम की नजर से एक दूसरे को नहीं देखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष ने देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दीः सांसद अजय भट्ट

उर्दू मिडिल स्कूल लखनपुर के प्रिंसिपल मोहम्मद ताबीर ने बताया कि पहले यह स्कूल मदरसा हुआ करता था, तब सम्राट चौधरी ने यहां से पढ़ाई की थी। अब इसका नाम बदल गया है।

उन्होंने बताया जिन शिक्षकों ने उनको पढ़ाया है वे रिटायर हो चुके हैं। लेकिन आज भी उनके किस्से हमें सुनने को मिलते हैं। हम लोगों को खुशी है कि हमारे स्कूल से पढ़ने वाले सम्राट चौधरी राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad