उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनेगी सपा: शुएब अहमद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। चुनाव के मद्देनज़र समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान भी तेज़ कर दिया है। बुधवार को चोरगलिया रोड स्थित सपा के कैंप कार्यालय में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शुएब अहमद ने बताया कि जिस तरह पार्टी का जनाधार दिन ब दिन बढ़ रहा है वैसे ही पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लोग उससे जुड़ रहे हैं। सपा उत्तराखंड में तीसरा विकल्प बनने जा रही है। बुधवार को धनराज भारती, सुखविंदर सिंह गिल, सोनू कंबोज, राजेन्द्र कुमार वालिया ने सपा का दामन थामा। धनराज भारती को बाजपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष वरुण तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष डिम्पल पांडे, उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, हल्द्वानी नगर अध्यक्ष अख्तर अली, निर्मला आर्य, अनम मालिक, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष मुशीर नवाब, इकराम हुसैन, शाहिद हुसैन समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-प्रसिद्ध गणितज्ञ प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद पंत ने शोधपत्रों से विद्यार्थियों को परिचित करवाया