गूंगल पर इस युवक को भारी पड़ गया इस बारे में सर्च करना, अमेरिका से आया अलर्ट तो मुंबई में पुलिस ने लिया एक्शन

ख़बर शेयर करें -

मुंबई का एक युवक गूगल पर सर्च कर रहा था कि बिना दर्द के आत्महत्या कैसे करें। अमेरिका स्थित एजेंसी ने नई दिल्ली में इंटरपोल अधिकारी को इसके बारे में अलर्ट किया। जिन्होंने मुंबई पुलिस के साथ सूचना साझा की। इस पर पुलिस ने युवक का पता लगाया और उसे खुदकुशी करने से रोक लिया। गूगल पर सर्च करने वाले 25 वर्षीय युवक के बारे में यूएस नेशनल सेंट्रल ब्यूरो-इंटरपोल ने जानकारी साझा की थी। मुंबई पुलिस ने आईपी एड्रेस और स्थान जैसी अहम सूचना के आधार पर युवक की पहचान की।

युवक मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे न केवल आत्महत्या करने से बचाया बल्कि उसकी काउंसलिंग भी की। अधिकारी ने बताया कि युवक ने शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए विभिन्न वित्तीय संस्थानों से कर्ज लिया था। वह अपने घर के कर्ज की किश्त भी नहीं दे पा रहा था। इसलिए वह अवसाद में था। इसी कारण वह बिना दर्द के आत्महत्या के तरीके के बारे में ऑनलाइन सर्च कर रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad