उत्तराखंड-देर रात हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुंडा-दानकोट मार्ग पर स्कूटी बेकाबू होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर शवों को निकाला और स्ट्रेचर की मदद से उन्हें सड़क तक पहुंचाया। रात के अंधेरे में ही शवों को जिला अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

पुलिस ने मृतकों की पहचान अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल, टीटू (23) पुत्र राकेश लाल, निवासी कुंडा-दानकोट और संदीप (27) निवासी बरसील के रूप में की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad