गुजरात में क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की बीवी और हार्दिक पटेल को टिकट

ख़बर शेयर करें -

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। घाटलोडिया विधानसभा सीट से भाजपा ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को उम्मीदवार बनाया है। बड़ी बात यह है कि क्रिकेटर रविंद्र जड़ेजा की पत्नी को जामनगर नॉर्थ से टिकट दिया गया है। वहीं हार्दिक पटेल विरमगाम सीट से पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे। भाजपा की पहली सूची में 14 महिलाओं को टिकट मिला है। 69 सिटिंग विधायकों को टिकट दिया गया है। 99 में से 69 को टिकट मिला है, यानी 30 लोगों का टिकट कट गया है। राजकोट पश्चिम से विजय रूपाणी चुनाव लड़ते थे, उनकी जगह डॉक्टर दर्शिता शाह को टिकट मिला है। बता दें कि 182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर को मतदान होना है। नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad