छात्रा की मदद के लिए इस संस्था ने बढ़ाए हाथ, औरों से भी की मदद की अपील

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। आपरेशन के बाद हाथ में सेप्टिक होने के बाद बच्ची को उपचार में मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं ने हाथ आगे बढ़ाए हैं। बच्ची को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है, जहां पर अब उसकी प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी।

सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने बताया कि हल्दूचौड़ इंटर कालेज में पढ़ने वाली छात्रा का हाथ प्रफैक्चर हो गया था जिसका उपचार किया गया लेकिन ड्रिप लगाने के दौरान हुई गलती की वजह से छात्रा के हाथ में सेप्टिक हो गया। परिजन इतने सक्षम नहीं हैं कि वह बच्ची का उपचार करा सकें। ऐसे में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था ने स्वयं और शहर के संभ्रान्त लोगों से बच्ची के उपचार में मदद करने का अनुरोध किया। संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी ने कहा कि हल्दूचौड़ इंटर कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश जोशी ने भी बच्ची के उपचार में मदद की है।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

उन्होंने बताया कि बच्ची की प्लास्टिक सर्जरी होनी है लिहाजा उसे उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। उन्होंने शहर की सामाजिक संस्थाओं एवं संभ्रान्त लोगों से बच्ची के उपचार में मदद की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad