खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने फोन किया, 108 बोली-पहले खुद सड़क तक लाओ..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के नैनीताल में अधेड़ गहरी खाई में गिरा। खून से लतपत घायल की गंभीर हालात देख पत्रकार के 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन करने पर ‘तुम खाई से निकालकर सड़क तक ले आओ’ जैसा गैरजिम्मेदार जवाब मिला। एसडीआरएफ ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। नैनीताल में ठंडी सड़क स्थित गर्ल्स हॉस्टल पखडण्डी मार्ग में एक अधेड़ उम्र का युवक रेलिंग से नीचे खाई में जा गिरा। सूत्र से मिली सूचना पर पहुंचे पत्रकार भुवन सिंह ठिठोला गुड्डु ने 108 स्वास्थ्य सेवा को फोन कर बुलाया।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाताओं के लिए बड़ी पहल: 7 जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, भरवाएंगे गणना फॉर्म

फोन अटेंडेंट ने गैरजिम्मेदाराना जवाब देते हुए उन्हें ही घायल को खाई से सड़क तक निकालकर लाने को कह दिया। अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पत्रकार ने एसडीआरएफ, दमकल और पुलिस को जानकारी दी। एसडीआरएफ ने तत्काल पहुंचकर अधेड़ को स्ट्रैचर में रैस्क्यू किया और उन्हें एम्ब्युलेंस के माध्यम से बीड़ी पाण्डे अस्पताल भेजा। एसडीआरएफ ने कहा कि सूचना पर आकर देखा तो घायल व्यक्ति के सिर पर चोट थी। उन्हें रैस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया है।

Ad