दो बच्चों की माँ इश्क़ में हुई दीवानी 10 साल छोटे प्रेमी से शादी की ज़िद पे अड़ी पुलिस की नाक में दम

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम:-हल्द्वानी/लालकुआं निकटवर्ती वर्मा कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय लेखपाल की 32 वर्षीय पत्नी का दूसरी कॉलोनी में रहने वाले युवक 22 वर्षीय सुनील से चल रहे प्रेम संबंध इतने गहरा गए कि दो बच्चों की मां जिसकी बड़ी बेटी 8 वर्ष की, जबकि छोटा बेटा 7 वर्ष का है, को इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ गत दिवस उसने 22 वर्षीय युवक सुनील का हाथ पकड़ लिया और उससे शादी करने की जिद करने लगी, और विवाहिता के प्रेम में अंधा हो चुका सुनील भी शादी को तैयार हो गया, यह सब देख लेखपाल आश्चर्यचकित था, उसने आनन-फानन में यह खबर विवाहिता के खैरानी बिंदुखत्ता स्थित मायके वालों को सुनाई तो वह भी आश्चर्यचकित हो गए, विवाहिता के माता-पिता अन्य संबंधियों को लेकर कोतवाली पहुंच गए, वहीं विवाहिता भी अपने प्रेमी को लेकर कोतवाली धमक गई, कोतवाली में पहुंचे लेखपाल भी आग बबूला होकर सुनील से भिड़ने को तैयार था, जबकि पुलिस का कहना था कि वह महिला को जबरदस्ती उसके पति के साथ नहीं भेज सकते हैं, विवाद अधिक बढ़ा तो कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को रात्रि में वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया, जबकि महिला के पति एवं प्रेमी दोनों को कोतवाली में बिठा दिया, बुधवार की प्रातः से दोपहर बाद तक कोतवाली में तीनों के परिजन एकत्र होकर पुलिस से हस्तक्षेप करने की बात कह रहे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला
Ad Ad
Ad