नौकरी से क्लीन बोल्ड होंगे दोनों पुलिस वाले! ओछी हरकत पर गुस्से में हैं कप्तान मंजुनाथ

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। कैंची धाम में शनिवार की रात पुलिस के दो जवानों की ओर से स्थानीय लोगों व होम स्टे के परिजनों के साथ शराब पीकर की गयी अभद्रता के मामले को जिले के पुलिस कप्तान डा. मंजुनाथ टीसी ने बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अब विभागीय कार्रवाई शुरु कर दी है। वहीं पुलिस कप्तान ने साफ कहा है कि ड्यूटी के दौरान नशाखोरी, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार का आपराधिक कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहा कि कानून सबके लिए समान है चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी। बता दें कैंची धाम स्थापना दिवस ड्यूटी में तैनात दो पुलिस कर्मियों पर गंभीर अनुशासनहीनता एवं अभद्र व्यवहार के आरोप लगे हैं, दोनों पुलिसकर्मी रात्रि ड्यूटी के दौरान एक होमस्टे में रुके हुए थे। आरोप है कि दोनों ने अत्यधिक शराब का सेवन किया तथा नशे की हालत में होमस्टे संचालक के परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की, युवती के परिजनों एवं स्थानीय लोगों के साथ भी अभद्रता और मारपीट जैसी घटना की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। मामले में सीओ व एसपी एवं अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी...डिग्री कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए, स्थानीय लोगों की मौजूदगी एवं वीडियोग्राफी के बीच दोनों पुलिस कर्मियों का अल्कोहल टेस्ट कराया गया। अल्कोहल टेस्ट एवं मेडिकल परीक्षण में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल हिरासत में लिया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कोतवाली भवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कर दी गई है, आरोपित पुलिसकर्मी वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं और उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खून से लथपथ घायल को बचाने के लिए पत्रकार ने फोन किया, 108 बोली-पहले खुद सड़क तक लाओ..

निलंबन के अतिरिक्त कठोरतम विभागीय कार्रवाई जिसमें सेवा से बर्खास्तगी तक शामिल है की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। संबंधित पुलिस कर्मियों के मूल जनपद के एसएसपी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस कप्तान के मुताबिक धार्मिक ड्यूटी के दौरान शराब सेवन और आपराधिक कृत्य को पुलिस विभाग कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कहा कि कानून सभी के लिए समान है और दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad