सुशीला तिवारी अस्पताल से सीधे नेपाल…. हल्द्वानी में पुलिस के हाथ लगे दो शातिर लोग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान में हल्द्वानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मई 2026 को हल्दूचौड़, लालकुआं निवासी विशांत टम्टा ने कोतवाली हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बजाज पल्सर (UK04AR-5342) मोटरसाइकिल, जिसे उन्होंने 29 अप्रैल को सुशीला तिवारी अस्पताल गेट के सामने खड़ा किया था, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। इस संबंध में एफआईआर संख्या 142/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड इंटर की मैरिट में मुस्लिम छात्राओं ने भी लहराया कामयाबी का परचम

घटना के खुलासे हेतु एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन निरीक्षण किया, जिसमें दो संदिग्ध एक एक्टिवा स्कूटी (UK06BB-4103) से आते दिखाई दिए। इनमें से एक आरोपी मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर उसे चोरी कर ले गया।

तकनीकी साक्ष्यों और सटीक सुरागरसी के आधार पर पुलिस ने 03 मई 2026 को दो अभियुक्तों — दलवीर सिंह (55 वर्ष), निवासी नानकमत्ता तथा संजय कालरा (38 वर्ष), निवासी रुद्रपुर — को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी की घटना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को नेपाल में बेच दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ज़िन्दगी की गाड़ी नहीं खंीच पा रहा हूं’....नैनीताल में अधिवक्ता ने खुद को गोली मार ली....

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य चोरी की मोटरसाइकिल बुलेट (UK04 AA-4778), जो पूर्व में दर्ज एफआईआर संख्या 390/2025 से संबंधित थी, थाना बनभूलपुरा क्षेत्र से बरामद की है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी बरामद की गई है।

गिरफ्तारी टीम में व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर, उ0नि0 मनमोहन सिंह रौतेला, हे0कानि0 इसरार नवी (टेक्निकल टीम), कानि0 दिनेश नगरकोटी, कानि0 धीरेन्द्र सिंह अधिकारी, कानि0 अनिल टम्टा एवं कानि0 राजेन्द्र विष्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad