तेज रफ्तार कार का कहर……दो महिलाओं को कुचला, मौके पर मौत, चालक फरार

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। क्षेत्र के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, गैबुआ के पास फूड क्रिस्टल होटल के समीप यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली एक्सप्रेस अब रामनगर में भी रुकेगी, सांसद अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाए..

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में उन्हें रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी (55 वर्ष), पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी (55 वर्ष), पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है, जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी नियुक्तिः प्रोफेसर एसके कश्यप बने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति

हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन (यूके 19 बी 8791) को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शी दयाल सिंह पन्नू के अनुसार, कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने हादसे को बेहद दर्दनाक बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad