udham singh nagar….महिला पार्टनर के बच्चों से हैवानियत, घर में अकेला पाकर जाग उठा शैतान

ख़बर शेयर करें -

मामला उत्तराखण्ड के जनपद उधमसिंह नगर के काशीपुर का है। यहां पर महिला के घर लिव इन में रह रहे युवक ने महिला की बेटी और बेटे को बंधक बनाकर उनकी अंगुलियां काट दीं। लहूलुहान हालत में बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है। आईटीआई थाना पुलिस ने बताया कि इलाके की एक महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है।

मूलरूप से ठाकुरद्वारा निवासी एक युवक उसके घर में किराये पर रहता था। दो साल से दोनों लिव इन में रह रहे थे। महिला के तीन बच्चे हैं। वे युवक के घर में रहने का विरोध करते थे। सोमवार दोपहर युवक ने दो बच्चों के हाथ बांध दिए और पीटने के बाद अंगुलियों को चाकू से लहूलुहान कर दिया। घटना के समय बच्चों की मां काशीपुर में काम करने गई हुई थी। यही वजह रही कि उसने दोनों बच्चों को घर में अकेला पाकर युवक ने हैवानियत दिखाई। बताया जा रहा है कि झगड़े में बच्चे मां का पक्ष लेते थे, युवक इसी बात को लेकर बच्चों से रंजिश रखता था। कई बार युवक और महिला अलग-अलग रहने लगे थे लेकिन बाद में फिर साथ आ गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad