सीबीएसई स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हल्द्वानी के उज्ज्वल मेहरा ने जीता कांस्य पदक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर के युवा मुक्केबाज लालडांठ निवासी उज्जवल मेहरा पुत्र देवेन्द्र मेहरा ने सीबीएसई स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-19 वर्ग की 60-64 किलोग्राम भार श्रेणी में कांस्य पदक जीतकर हल्द्वानी का नाम रोशन किया। उज्जवल ने प्रतियोगिता में गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। प्रतियोगिता में स्कूल की अध्यापिका मीना बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani....SIR अभियान: नोटिस मिलने पर न घबराएं मतदाता, दस्तावेजों के साथ सत्यापन में करें सहयोग

उज्जवल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उज्जवल की इस सफलता से उनके परिवार, विद्यालय और कोचिंग संस्थान में खुशी का माहौल है। सभी ने विश्वास जताया कि वह आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

बता दें कि उज्जवल वर्तमान में चन्द्रयाल बॉक्सिंग क्लास में नियमित रूप से प्रशिक्षण ले रहे हैं, जहां उन्हें कोच गौरव भंडारी के मार्गदर्शन में बॉक्सिंग की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कोच गौरव भंडारी ने कहा कि उज्जवल ने कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है तथा भविष्य में उनसे राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात
Ad Ad
Ad