उत्तराखण्ड- इस कैबिनेट मंत्री के निजी सचिव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड की सियासत से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। धामी सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के निजी सचिव आईपी सिंह और पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद के खिलाफ डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीआरओ की ओर से मामले में तहरीर की गई है। कैबिनेट मंत्री के विदेश दौरे के दौरान निजी सचिव आईपी सिंह ने उनके फर्जी डिजिटल सिग्नेचर कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी के विभागाध्यक्ष अयाज अहमद का विभागाध्यक्ष के पद के लिए आईपी सिंह ने ही अनुमोदन कर दिया था। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad