uttarakhand whether: उत्तराखंड में मौसम आज भी बिगड़ा रहेगा, येलो अलर्ट जारी हुआ है

ख़बर शेयर करें -

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा रहेगा और गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। विभाग ने देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाओं के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुँच सकती है और गरज के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

तापमान के बारे में बात करें तो बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की कमी होने का अनुमान है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad