Uttrakhand – 20 साल की शादी का अंत जहरीले घूंट से, खौफनाक हत्या..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार से बेहद सनसनीखेज़ और चौका देने वाला मामला सामने आया है। करीब पांच महीने पहले हुई एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपनी पत्नी को पिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बहादराबाद थाना पुलिस के अनुसार, 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने अपनी बहन की संदिग्ध मौत को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन के पति अफजाल ने दवाई के नाम पर उसे जहरीला पदार्थ पिलाया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा गया। एफएसएल रिपोर्ट में महिला की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  चार जुलाई से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, तैयारियां पूरी, पांच जुलाई को मुख्यमंत्री पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आरोपी पति की संलिप्तता सामने आई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार फरार चल रहा था। 27 जून को सूचना मिली कि वह क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह के पास घेराबंदी कर आरोपी अफजाल पुत्र मुस्लिम, निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी पिछले चार वर्षों से बीमार थी और वह उसकी बीमारी से परेशान था। इसी कारण उसने इलाज के बहाने जहरीला पदार्थ पिलाकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया इनफ्लुएंसरों के लिए उत्तराखंड में जल्द लागू होगी पॉलिसीः संयुक्त सूचना निदेशक नितिन उपाध्याय

20 साल पुराना रिश्ता, दर्दनाक अंजाम

पीड़िता के भाई के अनुसार, बहन की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। वह पिछले चार वर्षों से बीमार थी, लेकिन आरोपी उसका समुचित इलाज नहीं करा रहा था। आरोप है कि उसने खेतों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली दवा दवाई में मिलाकर पिला दी। तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराकर उसने शक से बचने की कोशिश की, लेकिन महिला ने मौत से पहले नायब तहसीलदार के सामने अपने बयान भी दर्ज कराए थे।

पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad