उत्तराखण्ड-सिर को पत्थरों से कुचला, खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं

हरिद्वार में नगर कोतवाली क्षेत्र और कनखल में दो हत्याओं के बाद आज मंगलवार को ज्वालापुर क्षेत्र में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का सिर कुचला हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, सुबह ज्वालापुर रेलवे अंडरपास से लगी एक लकड़ी की टाल के पास एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी नियुक्तिः प्रोफेसर एसके कश्यप बने पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति

सूचना मिलने पर एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह, सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसएसआई संतोष सेमवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का सिर कुचला हुआ था और शव पूरी तरह खून से लथपथ था।

यह भी पढ़ें 👉  हीटवेव का असर - पांच जिलों में अलर्ट.. यहां कल स्कूलों की छुट्टी

शव किसी मजदूर का हो सकता है। आशंका है कि या तो रात को शराब पीने के दौरान विवाद होने के चलते किसी भारी चीज से सिर पर किया गया है, या फिर सोते समय किसी वाहन के चढ़ने से यह हादसा हुआ है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad