हल्द्वानी मेयर चुनाव में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच चरम पर जु़बानी जंग, जानिये क्या है मुद्दा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्य आंदोलकारियों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के साथ गठबंधन कर अपनी सच्ची चाल और चरित्र को उजागर कर दिया है। बिष्ट ने कहा यदि कांग्रेस प्रत्याशी को जरा भी शर्म है, तो वह अपने नाम के आगे राज्य आंदोलनकारी लिखना बंद कर दें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उत्तराखंड राज्यवासियों की अस्मिता का सौदा किया है, जिसके लिए राज्यवासी कभी माफ नहीं करेंगे।

भा.ज.पा. का विकास एजेंडा
भा.ज.पा. के मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने मंगलवार को कुमाऊं संभाग कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र की जनता के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें गैस पाइपलाइन, पीने का पानी और सीवर लाइन जैसी योजनाओं को समय पर पूरा करने की बात कही गई। इसके साथ ही हल्द्वानी तहसील परिसर में प्रस्तावित 370 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नमो भवन का कार्य शुरू करना भी उनकी प्राथमिकता होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 18 प्रस्ताव, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी, ये अहम फैसले भी लिए गए

कांग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी का पलटवार
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी ने भाजपा के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि वह उत्तराखंड आंदोलन सहित कई आंदोलनों से निकले नेता हैं और उन्हें अपने संघर्ष का कोई प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं है। जोशी ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा स्व. मुलायम सिंह यादव को पद्मश्री किसकी सरकार ने दिया था? उन्होंने भाजपा से डिबेट करने की चुनौती दी और कहा कि वह हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...

संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण
ललित जोशी ने अपने जनसंपर्क अभियान की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी भारतीय समाज को प्रेरित करते हैं और उनके मार्गदर्शन में हम एक मजबूत और समान समाज की ओर बढ़ सकते हैं।

कांग्रेस का विकास एजेंडा
ललित जोशी ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया और कहा कि पिछले 10 वर्षों में कई वार्ड विकास से अछूते रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने यह सुनिश्चित किया है कि विकास की योजनाएं हर नागरिक तक पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad