महात्मा गांधी इंटर कालेज में अभिभावक संघ के दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने पीसी जोशी, खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिम्मेदारी को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया जाए तो सम्मान अपने आप मिल जाता है। इसी का उदाहरण शनिवार को महात्मा गांधी इंटर कालेज में आयोजित अभिभावक संघ चुनाव में देखने को मिला, जहां पीसी जोशी को लगातार दूसरी बार निर्विरोध अभिभावक संघ का अध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी में बच्चों को हीट स्ट्रोक से कैसे बचाएं, बता रही हैं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज की डा. गुंजन नगरकोटी

प्रधानाचार्या रश्मि राज खेड़ा की मौजूदगी में संपन्न हुए चुनाव में अभिभावकों और शिक्षकों ने पीसी जोशी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन पर फिर भरोसा जताया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सी बेलवाल, मोहम्मद आरिफ, कृष्ण कुमार समेत अन्य गुरुजन, अभिभावक संघ के सदस्य और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। पीसी जोशी के दोबारा निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर पार्षद मनोज जोशी, पूर्व लेखा परीक्षक हरीश जोशी, कृष्ण जोशी, जीवन शर्मा, बीआर जोशी, मधुसूदन सुयाल, कृपाल मेहरा सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

Ad