लोगों ने 2023 में क्या खाया-इसकी लिस्ट ZOMATO ने दी, बिरयानी पर मज़ेदार बात सामने आई

ख़बर शेयर करें -

अपने देश में लोग बिरयानी के दीवाने हैं। ज़ोमैटो ने 2023 की एक लिस्ट जारी करके बिरयानी के लिए इस क्रेज़ को और बढ़ावा दे दिया है। नॉन-वेज वाले तो चिकन बिरयानी, मटन बिरयानी, अंडा बिरयानी जैसी तमाम डिशेस उड़ाते ही रहते हैं। वेज वालों ने भी वेज-बिरयानी नामक एक डिश की ईजाद कर रखी है।

जोमैटो की लिस्ट में बिरयानी ने टॉप किया है। फ़ूड डिलीवरी ऐप ने एक ईयर एंडर रिलीज़ किया है जिसमें बहुत सी ऐसी बातें बताई, जिन्हें जानकर आप भी हैरान होंगे।

सबसे पहले तो यही बात कन्फर्म हुई कि पूरा इंडिया बिरयानी का दीवाना है। मुंबई के हनीस ‘फूडी ऑफ दि ईयर’ हैं। हनीस ने एक साल में जितने ऑर्डर किए हैं उनकी संख्या जानकर आप उनसे एक बेहद मासूम सवाल करना चाहेंगे- भाई, कोई और काम नहीं है क्या? इन सज्जन ने साल भर में कुल 3,580 ऑर्डर प्लेस किए हैं। थोड़ा गणित लगाई जाए, औसतन एक दिन में 9 या उससे ज्यादा ऑर्डर। बेंगलुरु के एक शख्स हैं, जिन्होंने साल का सबसे बड़ा ऑर्डर दिया। 46,273 रुपए का ऑर्डर एक बार में।

इतनी तो लोगों की एक महीने की सैलरी भी नहीं होती। मुंबई में बैठे एक दूसरे शख्स इनसे भी ज्यादा महान थे। इन्होने 1 दिन में टोटल 121 ऑर्डर दिए। मतलब 1 घंटे के 5 ऑर्डर। वो भी तब, जब इंसान लगातार बिना सोए ऑर्डर करे। इन्होने प्रति घंटे 5 की रफ़्तार से ऑर्डर कर डाले।

ज़ोमैटो ने ये भी बताया कि बेंगलुरु में एक शख्स ने अपने दोस्त को 6.61 लाख रुपये के 1389 गिफ्ट ऑर्डर भेजे। ऐसे दोस्त कलयुग में भी बचे हुए हैं ये जानकर हार्दिक प्रसन्नता हुई।

Ad