कर्नाटक में बहुमत के करीब कांग्रेस, भाजपा का क्या है हाल ?

ख़बर शेयर करें -

आज कर्नाटक के लिए ऐतिहासिक दिन है। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। रुझान भी सामने आने लगे हैं। 10 मई को सूबे की 224 विधानसभा सीटों पर 72.82 फीसदी लोगों ने वोट डाले थे। इस बार चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मेयर चुनाव में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशी के बीच चरम पर जु़बानी जंग, जानिये क्या है मुद्दा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के मुताबिक रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। कांग्रेस 114, भाजपा 71 और जेडीएस 32 सीटों पर आगे चल रही है। यह अपडेट अभी सुबह 11 बजे तक की है।

Ad