ये क्या माजरा है…..आज़म खान और अब्दुल्ला आज़म ने लौटाई सुरक्षा, अब दोनों हैं लापता

ख़बर शेयर करें -

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और यूपी तथा देश की की सियासत का जाना माना मुस्लिम चेहरा आज़म खान ने अपनी सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को दिल्ली से वापस भेज दिया है। उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उनकी सुरक्षा में तीन गनर तैनात किए गए थे। वहीं दूसरी तरफ उनके पुत्र विधायक अब्दुल्ला आजम ने भी अपना गनर छोड़ दिया है। काफी तलाश करने के बाद भी अब्दुल्ला का पता नहीं चलने पर गनर वापस रामपुर आ गया है और उसने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

एएसपी डॉ. संसार सिंह के मुताबिक सपा नेता आजम खां 23 सितंबर को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। वहां से उन्होंने अपने सुरक्षा कर्मियों को वापस भेज दिया है। पुलिस को पता नहीं है कि वो कहां हैं। एएसपी के मुताबिक अब्दुल्ला आजम ने भी 22 सितंबर को अपने गनर को छोड़ दिया है। पहले गनर ने अपने विधायक की तलाश की उनके नहीं मिलने पर वह रामपुर पुलिस लाइन पहुंच गया। उन्होंने बताया कि आजम खां और अब्दुल्ला आजम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में अपनी आमद दर्ज करा दी है। अब पुलिस को पता नहीं है आजम खां और अब्दुल्ला आजम कहां हैं। एएसपी ने कहा कि अगर आजम खां और अब्दुल्ला आजम अपनी सुरक्षा वापस मांगेंगे तो उनको उपलब्ध करा दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad