किस काम की ऐसी औलाद जो बीमार मां-बाप को सताए, हल्द्वानी के इस दम्पत्ति ने पुलिस को बताई बेटे और बहुओं की करतूत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सुभाष नगर निवासी कमला जोशी पत्नी चन्द्रशेखर जोशी दम्पत्ति अपने औलादों से तंग आ चुकी हैं। दोनों इन परिस्थितियों से गुज़रे कि पुलिस में भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में हैल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने इस दम्पत्ति को प्रशासनिक मदद मुहैया कराई। ट्रस्ट को आपबीती सुनाते हुए कमला जोशी ने बताया कि वे पिछले 12 वर्षों से अपने तीन पुत्रों उमेश जोशी, विजय जोशी और अपनी पुत्रवधु पारूल जोशी, रेनु जोशी व लता जोशी से घरेलु हिंसा का शिकार हैं।

ट्रस्ट के लोग यह सुनकर दंग रह गए कि कमला जोशी कैंसर पीड़ित हैं और उनके पति चन्द्रशेखर जोशी को लक्वा मार गया है। कमला जोशी के अनुसार उन्होने कई मर्तबा पुलिस में बेटों की शिकायत की परन्तु कोई हल नहीं हो पाया। ट्रस्ट ने इस दम्पत्ति को प्रशासनिक मदद दिलाई है। साथ ही चिकित्सकीय सहयोग में भी सहायता की। इलाज के लिए दम्पत्ति को हायर सेंटर भेजा जाएगा। ट्रस्ट के प्रयास से पुलिस ने भी घरेलु हिंसा का मुकदमा दर्ज किया है।

Ad