ये क्या बोल गए नितिन गडकरी, लोकतंत्र के लिए कांग्रेस को मज़बूती के साथ….

ख़बर शेयर करें -

पुणे। राजनीति में अपने अलग ही अंदाज़ में रहने वाले केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर से अपने बयान से लोगों को ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी अपना मुरीद कर लिया है। पुणे में एक जर्नलिज्म अवॉर्ड कार्यक्रम उन्होंने कहा है कि देश के लोकतंत्र के लिए कांग्रेस का मजबूत होना बहुत जरूरी है और साथ ही उन्होंने कांग्रेसियों को पार्टी के साथ डटकर खड़े रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने कुछ उदाहरण भी दिए हैं, जो निश्चित तौर पर कांग्रेस के नेताओं के लिए मनोबल को बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी अपनी बात रखी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

 

‘कांग्रेसी अपना विश्वास बनाए रखें और पार्टी में बने रहें’
गडकरी ने देश में कांग्रेस पार्टी के मजबूत रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा है कि क्षेत्रीय दलों को विपक्ष की भूमिका पर कब्जा करने से रोकने के लिए यह आवश्यक है। सबसे बड़ी बात ये है कि कांग्रेस की मुख्य-विरोधी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता ने कांग्रेसियों को यह भी सलाह दी है कि वो अपना विश्वास बनाए रखें और अपनी पार्टी में ही बने रहें। वो बोले की लोकतंत्र के लिए विपक्ष का मजबूत रहना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad