जैसी करनी वैसी भरनी-नीरज की बीवी लेकर भागा मुकेश तो नीरज ने मुकेश के घर में कर दिया कांड

ख़बर शेयर करें -

इस प्रेम कहानी की शुरूआत साल 2009 में शुरू हुई थी। खगड़िया जिले में नीरज नाम के एक व्यक्ति की शादी रूबी देवी से हुई थी। दंपत्ति के चार बच्चे भी हुए। कुछ साल बाद नीरज को अपनी पत्नी रूबी पर शक हुआ। बाद में पता चला कि नीरज का शक सही है। उसकी पत्नी रूबी का किसी मुकेश नामक युवक से संबंध है। घर में कलह शुरू हो गया।

रूबी ने नीरज से बिना बताए फरवरी 2022 में अपने प्रेमी मुकेश के साथ विवाह बंधन में बंध गई। दूसरी शादी के बाद वह बच्चों और पहले पति नीरज को छोड़कर घर से फरार हो गई। नीरज मुकेश के खिलाफ अपनी पत्नी के अपहरण का केस दर्ज कराया।
करीब एक साल तक नीरज अपनी पत्नी रूबी को पाने की कोशिश करता रहा लेकिन वह नहीं लौटी। उधर, नीरज की पत्नी के साथ फरार मुकेश भी शादीशुदा था। वह भी अपने दो बच्चों और पत्नी को छोड़कर फरार हुआ था। संयोग से मुकेश की पहली पत्नी का नाम भी रूबी ही है। नीरज ने मुकेश से बदला लेने के लिए ठानी। उसने मुकेश की पत्नी रूबी से शादी करने का फैसला कर लिया। उसने भी फरवरी 2023 यानी एक साल बाद मुकेश की पत्नी से शादी कर ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad