योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को पहुंचेंगे पैतृक गांव, ऐसा रहेगा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव पंचूर पहुँच सकते हैं। इस दौरान वह गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री के यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने की भी योजना है, जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। उत्तराखंड के कई प्रमुख नेताओं के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। योगी आदित्यनाथ के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

इसके साथ ही यमकेश्वर रपटे में स्थित हेलीपैड की भी मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री 6 फरवरी को गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad