सड़कों के गड्ढे भर सिस्टम को आइना दिखा रहे युवा समाजसेवी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। समाजसेवी राहुल सिंह दरम्वाल ने अपने मित्रों के साथ मिलकर हल्द्वानी -रामनगर हाईवे के गड्ढों को भर सिस्टम को आइना दिखाया। उन्होंने बेलगढ़ वन विभाग के बैरियर और मन्दिर के पास अलग अलग जगह पर हाईवे पर गड्ढे भरे और उसके बाद वह कालाढूंगी विधानसभा के गैबूआ क्षेत्र में अपनी टीम के साथ निकल पड़े और वहां भी हाईवे पर हादसों को न्योता दे रहे हाईवे पर गड्ढे भरकर सुरक्षित सफर का संदेश दिया।

टीम के साथ निकल कर राहुल सिंह ने रेता, सीमेंट, बजरी के साथ सड़क पर खतरनाक हादसों को दावत दे रहे गड्ढो को भरकर लोगों को सुरक्षित यात्रा के लिए कार्य किया। दरम्वाल ने कहा कि लगातार सड़क हादसों में लोग चोटिल हो रहे हैं और लगातार सड़क हादसों के दौरान मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं इन्हें रोकने के लिए इस तरह की मुहिम काफी हद तक हादसों की रोकथाम के लिए उपयोगी हो सकती हैं

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सोशल मीडिया के एक वीडियो पर सिख समाज गुस्सा, कार्रवाई की मांग

राहुल सिंह दरम्वाल और उनकी टीम लगातार क्षेत्र में सड़कों के लिए कार्य करती दिखाई देती है। कभी वह खुद अपनी टीम के साथ सड़क के गड्ढे भरकर सुरक्षित यात्रा का संदेश देते हैं। तो कभी वह पीडब्ल्यूडी विभाग और प्रशासन से सड़कों को ठीक करने के लिए प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से मिलकर सड़कों को ठीक करने का निवेदन करते हुए दिखाई देते हैं। इस कार्य के दौरान राहुल सिंह दरम्वाल के साथ करन बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, सौरभ छिमवाल, केशव बिष्ट, विशाल रावत, अभय मेहरा, अनुज अधिकारी के साथ ही अन्य युवा मौजूद रहे।

Ad