काठगोदाम के नरीमन चौराहे पर गिरा 100 साल पुराना पेड़, अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे कांग्रेस नेता दीपक बल्यूटिया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने काठगोदाम नरीमन चौराहे के पास धराशाही हुए पेड़ के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। शनिवार शाम कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने स्थानीय लोगों के साथ काठगोदाम थाना पहुंचकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत दी है। प्रदेश प्रवक्ता बल्यूटिया ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का जो कार्य हो रहा है वह एक निश्चित कार्य योजना के तहत नहीं हो रहा है। आज नरीमन चौराहा पर एक पेड़ बारिश के चलते सड़क पर गिर गया। क्योंकि सड़क चौड़ीकरण के चलते पेड़ों की जड़ें पूरी तरीके से खोखली हो गई हैं। जिसकी वजह से पेड़ एक बरसात में ही गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बाइकें चुराने वाले यह 6 लोग तो छंटे हुए बदमाश निकले, बनभूलपुरा पुलिस ने दबोचा

गनीमत यह रही कि किसी तरह से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन यह प्रशासन की बहुत बड़ी लापरवाही है। उसके अलावा कई ऐसे पेड़ हैं जिनकी जड़ें सड़क चौड़ीकरण के चलते पूरी तरह से खोखली हो गई हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा जो लोग भी इसके पीछे जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ मुकदमा तत्काल दर्ज होना चाहिए। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन बल्यूटिया, महेशानंद, योगेंद्र सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह जग्गी, मनोज बल्यूटिया, रजत तिवारी, गौरव बल्यूटिया, मनोज दहिया, पीयूष बल्यूटिया, एक पहल संस्था से आभा गोस्वामी, कोमल वर्मा, प्रीति बिष्ट, सैयद रेहान आदि मौजूद रहे।

Ad