Elvish Yadav…सांप के जहर से नशा! आखिर ये क्या है बला, जिसके मजे ले रहा था एल्विश यादव

ख़बर शेयर करें -

देश की राजधानी दिल्ली से नोएडा में बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक रेव पार्टी करने और उसमें सांप के जहर का नशा करने का आरोप लगा है। नोएडा पुलिस और वन विभाग की टीम ने 5 सपेरे पकड़े थे, जिनसे 5 कोबरा और कई प्रकार के जहर मिले। सपेरों ने पूछताछ में बताया कि वे एल्विश यादव को स्नेक बाइट सप्लाई करते थे। इस खुलासे ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। वहीं चर्चा का एक टॉपिक सांप के जहर का नशा भी दे दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कोबरा के जहर का नशा दुनिया का सबसे बड़ा नशा है। पूरी दुनिया में कोबरा के जहर से नशा करने का ट्रेंड बढ़ने लगा है। इंडिया में यह ट्रेंड जोर पकड़ने लगा है, जिसके कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। सांपों और कोबरा की तस्करी के मामले और तस्करी करने वालों का पकड़ा जाना इसका उदाहरण है। साल 2017 में बिहार से 70 करोड़ रुपये का कोबरा का जहर मिल चुका है। 2018 में PGIMR चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने राजस्थान के 2 युवकों पर रिसर्च की थी। उन लड़कों ने डॉक्टरों को बताया था कि कोबरा के जहर की महक आकर्षित करती है और उस जहर का नशा करने के बाद वे मदहोश हो जाते हैं। यही नहीं वे कोबरा सांप को अपनी जीभ पर डसवाते हैं। डंक लगने से एक बार झटका जरूर लगता है, लेकिन इसके बाद वे एक घंटे के लिए खो जाते थे और उसमें जो आनंद मिलता था, बता नहीं सकते। इसकी एक बूंद की कीमत लाखों रुपये है।

Ad