पुल में पेंट करते समय सरयू नदी में गिरे दो पेंटर, पाइप खिसकने से हादसा

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। पुल में पेंट करते समय नदी में गिरने से दो पेंटर बुरी तरह घायल हुए। दोनों तो तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचते ही एक पेंटर ने दम तोड़ दिया। जबकि दूसरे पेंटर को तत्काल हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन 108 से ले जाते समय रास्ते के दूसरे ने भी दम तोड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पेंटरों के घर में मातम छा गया। जिसके बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि सोमवार को आरे बाईपास में सरयू नदी पर बने मोटर पुल में पेंटिंग का काम चल रहा था।

अचानक पाइप खिसकने से पेंट कर रहे दो पेंटर शाहनवाज अहमद पुत्र अब्दुल सत्तार उम्र 40 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश और मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद नबी उम्र 55 साल निवासी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल निवासी दुग बाजार बागेश्वर सरयू नदी में गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां गंभीर रूप से घायल मोहम्मद अकरम को हायर सेंटर रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे घायल शाहनवाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad