गुड्डी की करतूत…पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा…लाश को नहर में ठिकाने लगाया (Uttarakhand)

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को शराब में जहर पिलाकर मार दिया। हत्या करने के बाद शव को एनएच-74 बाईपास पुल से नहर में फेंक दिया। मृतक की मां ने पुत्रवधू पर बेटे को अगवा करने और अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके शव को एसडीआरएफ की मदद से गढ़ी हुसैन नहर से बरामद कर लिया है।

एसएसपी अजय गणपति ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम खानपुर उत्तरी मझरा रज्जावाला थाना स्वार जिला रामपुर निवासी चंद्रवती पत्नी रामप्रसाद ने बीती एक मई को आईटीआई कोतवाली में तहरीर सौंप कर कहा था कि उसका बेटा कुलवंत सिंह बीती 25 अप्रैल को घर पर यह कहकर गया था कि वह पत्नी गुड्डी के पास ग्राम धीमरखेड़ा पार का मंझरा काशीपुर जा रहा है। उसके बाद से बेटा लापता है। जब उसने अपनी पुत्रवधू गुड्डी से बेटे के बारे में जानकारी की तो उसने बताया कि वह शाम को ही घर जाने की बात कहकर चला था। इस दौरान कुछ लोगों से पता चला कि उसी दिन शाम को पति-पत्नी का झगड़ा हुआ था। गुड्डी ने कुछ लोगों को बुलाया जो उसके बेटे को जबरदस्ती कार में उठाकर कहीं ले गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पुत्रवधू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना पैगा पुलिस चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह को सौंपी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण गर्मी से मिली राहत,,,पहाड़ से मैदान तक मौसम ने बदला रुख, आठ जिलों में बारिश का अलर्ट

एसएसपी ने बताया कि विवेचना अधिकारी एसआई जसविंदर सिंह की जांच में पता चला कि कुलवंत सिंह की पत्नी गुड्डी का आचरण संदिग्ध है। यह जानकारी भी मिली कि कुलवंत सिंह की पत्नी गुड्डी का कपिल मौर्या उर्फ राहुल मौर्या निवासी संतोषी माता मंदिर के सामने मसवासी स्वार जिला रामपुर से प्रेम प्रसंग है। इसके बाद मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाने पर पता चला कि 25 अप्रैल को गुड्डी व कपिल मौर्या घटनास्थल ग्राम धीमरखेड़ा पार का मंझरा में थे। तब पुलिस ने गुड्डी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ शुरू की जिस पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के छात्र की नैनीताल में थार खाई में गिरने से मौत...दोस्तों की हालत गंभीर

उसने बताया कि उसका पति कुलवंत सिंह शराब पीने का आदी था और उसका उत्पीड़न करता था। उसकी इन हरकतों से तंग आकर उसने अपने प्रेमी कपिल मौर्या के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी महिला ने बताया कि 25 अप्रैल को उसने अपने प्रेमी से सल्फास, शराब, बीयर और गिलास मंगवाए थे। इसके बाद उसके प्रेमी ने पति को शराब में सल्फास मिलाकर दी जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद कुलवंत के शव को कार में ले गए और तुमड़िया डैम से निकलने वाली बड़ी नहर में एनएच 74 बाईपास पुल से बहते पानी में फेंक दिया।

पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर एसडीआरएफ के साथ शव की खोज शुरू की। एसएसपी ने बताया कि कुलवंत का शव जसपुर क्षेत्र की गढ़ी हुसैन नहर से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस टीम में आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी, एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, एसएसआई अरविंद बहुगुणा, एसआई जसविंदर सिंह, एएसआई दीपक चौहान आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad