मुरादाबाद में हंसता खेलता परिवार पल भर में राख का ढेर, पांच की मौत, मरने वालों में हल्द्वानी औऱ रानीखेत की महिला औऱ बच्चे भी

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगर मुरादाबाद के गलशहीद में एक घर में आग लगने से दो महिलाओं और दो बच्चों की मौत हो गई है। सात लोगों को बचाया गया है। गलशहीद थाना क्षेत्र के लगड़े की पुलिया में इरशाद का पांच मंजिला घर है। इस घर में अमरुद्दीन अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल में रहता था। रात आठ बजे अचानक घर के पहले तल में आग लग गई। गुरुवार रात करीब आठ बजे शार्ट सर्किट से कबाड़ में आ लग गयी। आग ने थोड़ी ही देर में भीषण रूप लेकर चारों मंजिलों को अपनी चपेट में लिया। हादसे में इरशाद की पत्नी कमर जहां, बहू शमा, पौत्री नाफिया, पौत्र इबाद के अलावा बेटी की पुत्री उमेमा की जलकर मृत्यु हो गई। मृतकों में हल्द्वानी और रानीखेत की महिला और बच्चे भी शामिल हैं। इनके बारे में अभी सटीक जानकारी नहीं प्राप्त हो पाई है। ये लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इरशाद का बेटा अयाज रानीखेत (अल्मोड़ा) में रहकर ठेकेदारी करता है। उसकी पत्नी शमा वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। बहू और बेटा अपनी सात वर्षीय बेटी नाफिया और चार वर्षीय बेटे इबाद के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad