उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों ने कोर्ट में पेशी पर आए आरोपी को गोलियों से भूना

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश में बेखौफ बदमाशों ने हापुड़ जिला कोर्ट में पेशी पर आए एक आरोपी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर डाली। सनसनीखेज हत्या को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। मंगलवार को हरियाणा पुलिस की कस्टडी में पेशी पर आए एक आरोपी की हापुड़ कचहरी के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने आरोपी को चार से पांच गोली मारी। मृतक का नाम लाखन उर्फ यशराज पुत्र मनिपाल निवासी गांव अनंगपुर फरीदाबाद है। लाखन 2019 में धौलाना में हुई एक हत्या के मामले में आरोपी था। बदमाशों ने पिस्टल से 10 से 15 राउंड फायरिंग की। पुलिस की ओर से गोली चलने की सूचना नहीं है। इस दौरान एक गोली पुलिसकर्मी को भी लगी है। गोली लगने से पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि किसी पुलिसकर्मी को गोली नहीं लगी है। हत्यारों की संख्या तीन थी। कचहरी के बाहर बदमाशों ने पैदल ही घटना को अंजाम दिया और उसके बाद पास के मोहल्ले रघुवीर गंज में खड़ी बाइक से फरार हो गए। पुलिस मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आईजी प्रवीण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बदमाशों के फरार होते हुए सीसीटीवी में कैद हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad