जनपद नैनीताल-बारिश का हाईअलर्ट, स्कूलों में कल छुट्टी है या नहीं एक क्लिक में जानिए

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मौसम विभागए देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर (शुक्रवार) को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ.साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके की मौज, मिलेगा मालिकाना हक—जनता शासन-प्रशासन की आभारी

मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने 07 अक्टूबर शुक्रवार को जनपद के समस्त शासकीयए अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालयध् संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी_ कुमाऊं के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Good News. चंदन हॉस्पिटल में CGHS के तहत कैशलेस इलाज करा सकेंगे
Ad Ad Ad
Ad