भाजपा के ‘बाबर’ की हत्या, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाया ये कदम

ख़बर शेयर करें -

लखनऊ। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाने वाले कुशीनगर के युवक बाबर की पिटाई से हुई मौत के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने बाबर की मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ ही परिवार के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की और इस प्रकरण की शीघ्र ही जांच का आदेश दिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि जांच निष्पक्ष हो और किसी भी दोषी के साथ जरा सी भी ढिलाई ना की जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 20 मार्च की घटना के बाद रविवार रात बाबर की मौत पर गहरा दुख जताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में बाबर की पिटाई का प्रकरण बेहद ही निंदनीय है। बाबर की पिटाई से मौत पर गहरा शोक व्यक्त करने के साथ मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। उन्होंने कुशीनगर के एसपी को इस प्रकरण की तत्काल तथा निष्पक्ष जांच के लिए निर्देश दिया है। इसके साथ ही शासन तथा पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को जांच पर नजर रखने का निर्देश दिया है। बाबर कुशीनगर के कठघरही गांव का निवासी था।

गौरतलब है कि कुशीनगर में 20 मार्च को मुस्लिम युवक बाबर की भाजपा का प्रचार करने और भाजपा की सरकार बनने पर मिठाई बांटने को लेकर पिटाई कर दी गई। पिटाई के बाद बाबर को छत से फेंका गया। इसके बाद उनको परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया थाए जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। युवक का शव गांव पहुंचा तो
आक्रोशित परिजनों और गांव के लोगों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। भाजपा विद्यायक पीएन पाठक ने कहा कि आरोपियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा जिसने भी ये कृत्य किया उनकी नस्ल दोबारा ऐसा करने को नहीं सोचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad