कुमाऊंः शॉर्ट सर्किट से आग लगने से दादी पोते की दर्दनाक मौत, तीन लोग झुलसे

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊं की सीमा से लगे तहसील थराली के पातला (ताल) गांव में एक घर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। घटना में दादी और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर के अंदर सो रहे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-तेज़ रफ्तार बस की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, हादसे का मंज़र देख भड़का जन आक्रोश

थराली तहसीलदार अक्षय पंकज ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर, घर में पांच लोग सो रहे थे जब शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग में झुलसे तीन घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पटवारी और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला

स्थानीय प्रशासन और राहत कार्यों के तहत घायलों को जरूरी मदद दी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad