शादीशुदा बहन पर बिगड़ी नीयत, ब्लैकमेल करके उठाया फायदा

ख़बर शेयर करें -

शादी का दबाव भी डाल रहा है मौसेरा भाई
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता पर उसका मौसेरा भाई शादी का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर ससुराल जाते समय रास्ते से अपहरण कर लेने की धमकी देता है। साथ ही अश्लील फोटो भेजकर दो लाख रुपयों की भी मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ताजगंज क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी ग्वालियर में हुई है। वह अपने ससुराल में पति के साथ बेहद खुश है। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों से दिल्ली निवासी मौसेरा भाई आशीष अनजान नंबरों से फोन करके उसे परेशान कर रहा है। वह पति से तलाक लेकर अपने से शादी कर लेने का दबाव बना रहा है।

इतना ही नहीं मौसेरे भाई ने धमकी दी है कि उसका कहना नहीं मानने पर ग्वालियर जाते समय अपहरण कर लेगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो भेजकर उसे धमकी दे रहा है कि यदि उससे शादी नहीं की तो बदनाम कर देगा। मौसेरे भाई की इस करतूत से वो काफी परेशान है। उसे डर है कि यदि ये बात ससुराल वालों को पता चल गई, तो उसका वैवाहिक जीवन बर्बाद हो सकता है। पीड़िता का आरोप है कि मौसेरा भाई बहाना बनाकर दो सोने की अंगूठी, टॉप्स, सोने की चेन और 85 हजार रुपये पहले ले गया था। अब फिर से ब्लैकमेल करते हुए दो लाख रुपये मांग कर रहा है। ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad