loksabha election…अमेठी और रायबरेली पर सस्पेंस खत्म, राहुल गांधी यहां से लड़ेंगे चुनाव

ख़बर शेयर करें -

राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। इससे पहले अटकलें चली थीं कि अमेठी से प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती हैं। भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है तो वहीं अमेठी से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10.30 बजे रायबरेली पहुंचेंगे। रायबरेली सीट पर नामांकन पर्चा भरने की आज आखिरी तारीख है। रायबरेली में उनका मुकाबला बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह से होगा। दिनेश प्रताप सिंह यूपी सरकार में मंत्री और एमएलसी हैं। इससे पहले वो कांग्रेस में थें। अब तक रायबरेली में दिनेश प्रताप सिंह ने बीजेपी के लिए सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को टक्कर दी थी। उन्होंने सोनिया गांधी की जीत का अंतर बहुत कम कर दिया था। इस चुनाव में कांग्रेस नेता को लगभग 1.67 लाख वोटों से जीत मिली थी. इससे पहले रायबरेली से उनकी जीत का अंतर हमेशा इससे अधिक रहा था।

अमेठी में BJP उम्मीदवार स्मृति ईरानी के सामने कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। उनको गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। शर्मा लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि का काम देख रहे थे। केएल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। सोनिया गांधी जब अमेठी में सक्रिय थीं तब भी केएल शर्मा उनके साथ थे और जब वो अमेठी छोड़कर रायबरेली गईं तब भी केएल शर्मा उनके साथ रायबरेली गए और वहां का कामकाज संभाला।

Ad