मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन

ख़बर शेयर करें -

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सूत्रों के मुताबिक, सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी मौत की वजह पता नहीं चल सकी है।

सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के बड़े हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा भाजपा नेता हैं। इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी के मदरसे में पाकिस्तान का पंखा....बवाल मचा....अगर कागज़ ना होते तो....

ब्रिटेन से पढ़ाई की, राजनीति से दूर थे

प्रतीक ने ब्रिटेन की लीड्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। वे राजनीति से दूर थे। उनका रियल एस्टेट और फिटनेस का बिजनेस था। प्रतीक लखनऊ में श्द फिटनेस प्लानेटश् नाम से एक जिम के मालिक थे। प्रतीक जीव आश्रय नाम की संस्था भी चलाते थे। संस्था की तरफ से स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

अपने परिवार की राजनीतिक बैकग्राउंड से दूर, प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर में काम करते थे. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के लंदन स्थित लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए किया था।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी के मदरसे में पाकिस्तान का पंखा....बवाल मचा....अगर कागज़ ना होते तो....

प्रतीक ने अब तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ा और न ही पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला था. वे आम तौर पर सक्रिय राजनीति से दूर ही रहे. साल 2017 में दिए गए एक इंटरव्यू में यादव ने कहा था कि वह जब तक संभव हो सकेगा, राजनीति से दूर रहेंगे और अपने कारोबार पर ध्यान देंगे. हालांकि, पार्टी के अंदरूनी हलकों से कभी-कभार उनके चुनाव लड़ने की मांग उठती रही, लेकिन उन्होंने कभी भी सियासत में अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad