इंस्टाग्राम पर महिला से दोस्ती की, मिला तो उम्र देखकर चकरा गया, महिला बोली जबरदस्ती कर रहा था

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला के साथ मारपीट करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि लड़का, महिला से सोशल मीडिया पर मिला था। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों ने मिलने की सोची।

जब लड़का महिला से मिलने पहुंचा, तो उनकी उम्र जानकर उसने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि 20 साल का दीपेंद्र सिंह महिला से ऑनलाइन मिला था। फिर दोनों ने इंस्टाग्राम पर चौट करना शुरू किया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। और एक दिन उसने महिला से मिलने की सोची।

बताया जा रहा है कि दीपेंद्र जब महिला से मिला, तो उनकी उम्र जानकर वह चौंक गया। उसने पुलिस को बताया कि महिला की उम्र इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर कम मालूम हो रही थी। लेकिन वह देखने में ज्यादा उम्र की लग रही थीं। जब उसने महिला कि उम्र पूछी तो महिला ने बताया कि वह 45 साल की हैं। बताया जा रहा है कि जिसके बाद दीपेंद्र ने गुस्से में महिला के साथ बहस की, उनका सिर जमीन पर पटक दिया। और महिला का फोन लेकर वहां से भाग गया। खबर के मुताबिक ये बात भी कही जा रही है कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी और मना करने पर उनके साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  बस के परखच्चे उड़ गए, हाईवे पर लाशों का ढेर लग गया, प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक दुखी

जिसके बाद महिला के सिर पर चोट आई. बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है। इस सब के बाद बात थाने पहुंचीं। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसमें कहा गया कि किसी अज्ञात शख्स ने उनके साथ मारपीट की है। और फोन चुरा कर भाग गया। हालांकि जब पुलिस ने मामले की जांच की और दीपेंद्र को गिरफ्तार किया, तब पूरे मामले के बारे में उन्हें पता चला। मामले में जांच अभी चल रही है।

Ad