ईडी के निशाने पर अब आप सांसद संजय सिंह, बोले-तानाशाही के आगे झुकेंगे नहीं

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली शराब घोटाला मामले में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप नेता और सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के घर छापेमारी की। इस कार्रवाई के खिलाफ आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला तो ईडी इस तरह का हथकंडा अपना रही है। उन्होंने कहा कि मैं ईडी और केंद्र सरकार के इस हथकंडे के आगे न झुकेंगे और न ही रुकेंगे। सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैंने ईडी और मोदी सरकार की तानाशाही को पूरे देश में उजागर किया।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

इस बात का सच पूरे देश के सामने रखा कि कैसे ईडी अपनी संस्था और ताकत का गलत इस्तेमाल करके शराब घोटाले में लोगों को फंसाने की कोशिश कर रही है। जब उन्हें (ईडी) को मेरे खिलाफ कुछ नहीं मिला तो उससे उन्होंने गलती मानी और अब मेरे सहयोगियों के पीछे पड़ गए हैं। संजय सिंह आगे कहते हैं कि आज सुबह मालूम चला कि मेरे साथियों के घर पर छापेमारी हुई। मैं ईडी को बता देना चाहता हूं किसी भी तरीके से कोई हथकंडा अपना लो तुम्हारे सामने न झुकेंगे न रुकेंगे और न ही मोदी सरकार के इस हथकंडे के आगे। साथ ही कहा कि आपसे लड़ेंगे और आपको उजागर करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad