यूपी के मदरसे में पाकिस्तान का पंखा….बवाल मचा….अगर कागज़ ना होते तो….

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के एक मदरसे से कथित तौर पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ पंखा मिला है। मामला तब सामने आया, जब पंखा खराब हो गया और उसे रिपेयर करने के लिए एक इलेक्ट्रीशियन को बाहर से बुलाया गया। जैसे ही पंखे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, पुलिस हरकत में आ गई। इसके बाद मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पूरा मामला कुशीनगर जिले के विष्णुपुर थाना इलाके का बताया जा रहा है। मदरसा ‘कादरिया हकीकतुल-उलूम’ में एक पंखा खराब हो गया था। सुधारने के लिए बाहर से एक इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया, जहां उसने देखा कि पंखे पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखा हुआ है। जैसे ही स्थानीय लोगों को इस बात की भनक लगी, उन्होंने विरोध शुरू कर दिया और जांच की मांग की गई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की कि आखिर पाकिस्तान का यह सामान भारतीय सीमा के भीतर कैसे पहुंचा?

जांच में क्या पता चला?
पुलिस ने इस मामले में मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच में पता चला कि पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था। इसके बाद पूछताछ के लिए बुलाए गए दोनों लोगों को रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने क्या बताया?
विशुनपुरा थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि सभी पहलुओं की सावधानीपूर्वक जांच की गई। पुलिस ने पाया कि पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था और अधिकारियों के सामने इसकी खरीद से जुड़े दस्तावेज भी पेश किए गए। डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करने के बाद पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि इसके बाद हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad