नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की किच्छा इकाई के अध्यक्ष बने रंजीत तथा महामंत्री बने मो० यासीन

ख़बर शेयर करें -

किच्छा। नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड के जिला अध्यक्ष भूपेश छिमवाल ने किच्छा पहुंचकर यूनियन का विस्तार करते हुए नगर के वरिष्ठ पत्रकार रंजीत सिंह मानकिया को किच्छा इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया , जबकि जिला मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार मो० यासीन को नगर इकाई किच्छा का महामंत्री नियुक्त किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भूपेश छिमवाल सहित तमाम लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष शादाब हुसैन, जिला सचिव ए०ए० तन्हा, कोषाध्यक्ष गिरधर रावत सहित किच्छा के पत्रकार विकास दावड़ा, अल्तमश मलिक, मनीष सिडाना, जीशान पठान, सत्यजीत सरकार ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को, बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad