अल्मोड़ा में टाईगर ग्रुप की दहाड़, भाजपा-कांग्रेस के छात्र संगठन चारों खाने चित

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा/रानीखेत/सोमेश्वर। सोबन सिंह जीना परिसर में छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर टाइगर गु्रप के राहुल सिंह धामी ने जीत दर्ज की है। वहीं एनएसयूआई और एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को करारी हार झेलनी पड़ी। राहुल सिंह धामी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वदी को 247 मतो के भारी अंतर से हराया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर युवम बोहरा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर दीक्षा सुयाल, सचिव पद पर अक्षत जोशी, संयुक्त सचिव पर गौरव सिंह सतवाल विजयी रहे। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर हिमांशु रावत ओर विवि प्रतिनिधि में वरुण कपकोटी ने जीत दर्ज की है। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए लोकेश लोहनी विज्ञान संकाय, शैलजा कार्की शिक्षा संकाय, पंकज दृश्य कला संकाय, आदित्य गुरुरानी कला संकाय, आशीष यूसुफ वाणिज्य संकाय, भरत बिष्ट विधि संकाय जीते। जीते हुए प्रत्याशियों को अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चंद्र जोशी और निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने शपथ दिलाई।

मतदान प्रक्रिया में प्रो. जगत सिंह बिष्ट संकायाध्यक्ष, कला, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट, प्रो. सोनू द्विवेदी संकायाध्यक्ष, दृश्यकला, प्रो. सुशील कुमार जोशी, डा. देवेंद्र सिंह बिष्ट ने मतदान बूथों का औचक निरीक्षण कर विद्यार्थियों को मतदान करने हेतु निर्देशित किया। परिणाम आंकलन समिति में प्रो. एसके जोशी, प्रो. डीके भट्ट, डा. पारुल सक्सेना, डा. डीएस बिष्ट रहे। पीठासीन अधिकारी प्रो. निर्मला पंत, डा. ज्योति जोशी, प्रो. अनिल कुमार यादव, प्रो. मधुलता नयाल, प्रो. नीरज तिवारी, प्रो. अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो. वीडीएस नेगी, प्रो. गिरीश चन्द्र साह, प्रो. हरीश चंद्र जोशी रहे। जिनके निर्देशन में विभिन्न मतदान केंद्रों में मतदान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सपफल बनाया।

चुनाव संचालक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ;निदेशकद्ध, अधिष्ठाता छात्रा कल्याण प्रो. शेखर चन्द्र जोशी एवं कुलानुशासक डा. दीपक ने शान्तिपूर्ण मतदान के लिए व्यवस्थाओं को देखा। डा. संजीव आर्या एवं कौशल कुमार ने संचालन एवं निर्देशों का प्रसारण करने में सहयोग दिया। वहीं हुकुम सिंह बोरा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में चंदन सिंह मेहरा अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। इधर स्व. जयदत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में प्रभात रावत अध्यक्ष, मनोज सिंह छात्रा उपाध्यक्ष, रितिका छात्रा उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार सचिव, विकास कुमार कोषाध्यक्ष, मनीष चन्द्र जोशी विवि प्रतिनिधि, शैलजा मसीह सांस्कृतिक सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। छात्रासंघ के केवल उप सचिव पद पर मतदान हुआ। जिसमें भाष्कर मेहरा ने जीत दर्ज की है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पुष्पेश पांडे ने विजयी पदाधिकारियों को एक सादे समारोह में शपथ दिलायी।

Ad