रुद्रपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य और दो मासूम बच्चों समेत छह लोगों की हत्या

ख़बर शेयर करें -

जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, 5 को गोली मारी, एक का गला काटा
सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते छह लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंची है।
पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा , डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर

इनकी हुई है हत्या
सत्यप्रकाश दूबे (54) पुत्र जनार्दन दूबे
किरन दूबे (52) पत्नी सत्यप्रकाश दूबे
सलोनी (18) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे
नंदिनी (10) पुत्री सत्यप्रकाश दूबे
गांधी (15) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे
दूसरे पछ के
प्रेम यादव (50) पुत्र रामभवन यादव
इन्हें किया गया रेफर
अनमोल (8) पुत्र सत्यप्रकाश दूबे

Ad